नालागढ़ (जगत सिंह): नालागढ़ व दून विधानसभा क्षेत्रों में 213 पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। नालागढ़ में 91746 व दून में 71143 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
नालागढ़ व दून में 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। जिला पुलिस बद्दी की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। वहीं दून से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने संडोली में अपने परिवार सहित मतदान किया।
