मंडी/परी शर्मा: मंडी सदर से कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने निवार्चन अधिकरी एंव एसडीएम सदर के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले मंडी के सेरी मंच पर जनसभा को भी सबोधित किया गया। इस दौरान कौल सिंह ठाकुर और चंपा ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति मंच से भाजपा का विधायक होते हुए मुख्यमंत्री को कोसता रहा आज उसे ही भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने निवार्चन अधिकरी एंव एसडीएम सदर के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
नामांकन भरने से पहले मंडी के सेरी मंच पर जनसभा को भी सबोधित किया जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसभा में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और चंपा ठाकुर ने चुनावी हुंकार भरते हुए जीत का दावा किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पांच साल घुटन में बिताएं है , लेकिन अब जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने विधायक के तौर पर कोई कार्य नहीं किया और सीएम को मंच से कोसते रहे। कौल सिंह ठाकुर ने मंच से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि मोदी प्रदेश में कई बार आए लेकिन जयराम ठाकुर ने उनसे कुछ नहीं मांगा, तो प्रधानमंत्री भी क्या देते। अनिल शर्मा पर तंज कसते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जो आरोप कांग्रेस जयराम सरकार पर लगाती रही, वहीं अनिल शर्मा ने भाजपा का विधायक होते हुए भाजपा सरकार पर लगाए और आज वो भाजपा से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अनिल शर्मा परिवारवाद पर बोलते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चंपा मेरी बेटी है, उसे पढ़ाया, लिखाया लेकिन शादी के बाद यह तुंगल की बेटी बनी है। बेटी के शादी होने के बाद बेटी का घर बदल जाता है।
