राहुल चावला, धर्मशाला: पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपनी माता सहित रकड़ पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है और प्रदेश में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।
सुधीर शर्मा ने कहा कि लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त होकर बदलाव के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में ओपीएस एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने 5 वर्ष तक संघर्ष किया है और उनकी सुनी नहीं गई ।
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने इसके लिए लंबा इंतजार किया है और कांग्रेस ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले ही कैबिनेट में ओपीएस पर भी मुहर लगेगी। सुधीर शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस को 50 सीटें मिलेंगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
