बी.बी.एन./ जगत सिंह: विधानसभा चुनावों के चलते दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने ग्राम पंचायत सोढ़ी के गांव ततोआ, कोंडी, फला, अभरनी में डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियां अपने मेनिफेस्टो में लिखी हैं। वह सरकार बनने के बाद लागू कर दी जाएंगी।
सेवानिर्वित कर्मचारियों से मिलने के बाद उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। गांव के लोगों ने भी राम कुमार को विश्वास दिलाया कि वो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भरपूर समर्थन देंगे। इस दौरान पंच परस राम, राजिंदर कुमार, राम जी, केदारनाथ पूर्व उप प्रधान, राम प्रकाश पूर्व प्रधान, जय सिंह, पूर्ण चंद, रणजीत, नंद लाल, राम प्रताप पूर्व पंच, कमल चंद, सीता राम, दया राम उपस्थित थे।
