बीबीएन/जगत सिंह: दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी 6699 मतों से विजयी रहे हैं। इस जीत की खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने खुली ओपन थार में नालागढ़ से बद्दी तक एक रोड शो निकाला गया और जनता का आभार जताया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि पहले जनता के बीच में रहकर 8 घंटे काम किया और अब 20-20 घंटे जनता की सेवा करूंगा।
उन्होंने कहा कि 3 महीने में रुके हुए विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। रामकुमार ने कहा कि दून से जब भी कोई हारा है वे दोबारा जीत नहीं पाया है, लेकिन उनकी जीत ने इतिहास बनाया है। उन्होंने पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परमजीत सिंह पम्मी एक्सीडेंटल एमएलए थे, पूरे 5 सालों में किचड़ उछालने के सिवा उन्होंने कोई भी विकास कार्य नहीं किया।
दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी विजयी, खुली जीप में निकाला रोड शो
Leave a comment
Leave a comment
