विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल में विधानसभा चुनावों के नतीज़े आ रहे हैं। वहीं जसवां प्रागपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की हैं। इस सीट पर जीत दर्ज करने के बाद विक्रम सिंह ठाकुर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। यहां पहुंच कर उन्होंने मां चिंतपूर्णी की पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद मिला वही चुनावों से पहले उन्होंने चिंतामणि मंदिर परिसर में स्थित जिस पावन वट वृक्ष को मनोकामना का धागा बांधा था उसे आज जीत के बाद खोला।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी एवं बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और मां का आशीर्वाद दिलवाया। आज जीत के बाद वह सीधे चिंतपूर्णी मैया के दरबार पहुंचे और मां के दरबार में हाजिरी लगाई और मोली का धागा खोला।
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी जीत का श्रेय उन्होंने कार्यकर्ताओं ओर जसवां प्रागपुर की जनता को दिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा लोकतंत्र है लोकतंत्र में जनता का फ़ैसला सर्वोच्च होता है। हिमाचल के लोगों ने कांग्रेस को चुना है, जिसके लिए सबको बधाई।
