By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर साधा निशाना… बोले अपने स्वार्थ के लिए पीछे धकेला हमीरपुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर साधा निशाना… बोले अपने स्वार्थ के लिए पीछे धकेला हमीरपुर
himachalpolitical

कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर साधा निशाना… बोले अपने स्वार्थ के लिए पीछे धकेला हमीरपुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/27 at 4:08 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रणजीत राणा का आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती,कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया,प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर सहित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी वह कार्यकर्ताओं शामिल रहे।सुजानपुर हमीरपुर सीमा पर चौकी जंबाला कुठेडा चबूतरा भलेट आदि स्थान पर स्थानीय लोगों ने हार पहनकर उनका स्वागत किया।कांग्रेस पार्टी के द्वारा गाड़ियों में रैली भी निकल गई,जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने गत दिवस ही दिल्ली में प्रदेश की तीन विधानसभाउपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी.कैप्टन रंजीत राणा टिकट प्राप्ति के बाद आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं.

जनता के नहीं बल्कि अपने निजी काम को लेकर सीएम के पास जाते थे राजेंद्र राणा

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी रणजीत राणा ने कहा कि राजेंद्र राणा जनता के नहीं बल्कि अपने काम को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे। मंत्री बनने की लालसा में उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। बीते 15 महीने में उन्होंने हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की वजह से जनता में भारी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले हैं। वह दिन रात जनता के हित के बारे में सोचते हैं लेकिन कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए गलत कदम उठाए हैं।कै. रणजीत राणा ने कहा कि पिछले 15 महीनों से हमीरपुर को पीछे धकेलने का कार्य किया गया है। पहले एक मुख्यमंत्री को पीछे धकेला तथा अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से हमीरपुर को मुख्यमंत्री मिला है।यह हमीरपुर का सौभाग्य है लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा। मंत्री बनने के चक्कर में मुख्यमंत्री के खिलाफ षडयंत्र चलने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सुजानपुर का विकास करवाने में राजेंद्र राणा असफल रहे हैं। वह क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मुख्यमंत्री से नहीं मिले बल्कि अपने निजी स्वार्थ का सिद्ध करने के लिए जरूर जाते रहे। जब अपना स्वार्थ सिद्ध नहीं हुआ तो अन्य हथकंडे अपनाने में लगे हुए हैं। जनता उनको राजनीति को भलि भांति समझ गई है।

जनता के बीच जाने के लिए बहुत अधिक मुद्दे

कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत राणा ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। जनता के बीच एक सच्चा हितैषी बनकर जा रहा हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो अंतिम सांस तक सुजानपुर की जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनता को दुख दर्द समझते हैं। आपदा के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश के साथ ही सुजानपुर का भी दौरा किया था। सुनिश्चित किया कि जो भी प्रभावित परिवार हैं उनकी यथासंभव मदद हो।उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाने के लिए उनके पास बहुत अधिक मुद्दे हैं। पिछले 15 महीने से जो उठापटक चल रही है,कभी आजाद, कभी बीजेपी,कभी कांग्रेस और फिर बीजेपी। इस तरह की राजनीति की जा रही है। कैप्टन रणजीत राणा ने कहा कि वह राजनीति करने के लिए जनता के बीच नहीं जा रहे बल्कि उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त करने के लिए जा रहे हैं।

TAGGED: Sujanpur congress candidate Ranjeet rana
Chandrika April 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उपमहापौर अचानक निरीक्षण करने पहुची इंजन घर महिला हॉस्टल… दिए ये निर्देश
Next Article BJP पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने गिनाए मोदी सरकार के काम..कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से जुड़ने के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?