विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में धार्मिक स्थलों पर प्रत्याशियों का मंदिरों में आकर आशीर्वाद लेना शुरू हो गया। इसी के तहत रविवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस मौके पर उनके साथ धर्म पत्नी और उनके बच्चे भी मौजूद रहे। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और माता का आशीर्वाद दिलवाया गया। इस मौके पर कांग्रेस सचिव संजीव कालिया,सुलोचना देवी,छपरोह पंचायत की प्रधान शशि बाला,धलवाड़ी के प्रधान राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
