By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकसभा चुनावों को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन शुरू… CM बोले कांग्रेस चारों सीटों पर दर्ज़ करेगी जीत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लोकसभा चुनावों को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन शुरू… CM बोले कांग्रेस चारों सीटों पर दर्ज़ करेगी जीत
himachalpolitical

लोकसभा चुनावों को लेकर शिमला में कांग्रेस का मंथन शुरू… CM बोले कांग्रेस चारों सीटों पर दर्ज़ करेगी जीत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/16 at 2:48 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज शिमला पार्टी कार्यालय राजीव भवन में सरकार और संगठन के पदाधिकारी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,सरकार में मंत्री, सीपीएस, विधायक और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज़िला व ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहे।

सरकार और संगठन मिलकर बना रहें रणनीति

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज सरकार और संगठन के बीच बैठक रखी है। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने किस तरह से चारों सीटों पर जीत दर्ज करनी है, इसको लेकर सरकार और संगठन के बीच में रणनीति बनेगी। सरकार के एक वर्ष के कार्यों को किस तरह से जनता के बीच में ले जाना है इसको लेकर बैठक में खाकर तैयार किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने प्राकृतिक आपदा में बेहतरीन काम करते हुए प्रभावितों को मदद पहुंचाई है और राजस्व के मामलों को निपटाने में भी सरकार ने तेजी लाई है। इसके अलावा अब” सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से भी लोगों की समस्याओं का निपटारा करने जा रही है इन सभी तमाम मुद्दों को लेकर आज बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा होगी और लोकसभा चुनावों में चारों सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।वहीं प्रत्याशियों के नाम को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद पार्टी हाई कमान उचित समय पर फैसला लेगी। हालांकि बैठक में तीन मंत्री जगत सिंह नेगी,हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, सुंदर सिंह ठाकुर सहित कई विधायक और नेता नदारद रहे ।

TAGGED: regarding loksabha elections, Shimla congress meeting
Chandrika January 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चार से सात मील के बीच दो टनलें बनाने के लिए शुरू हुआ सर्वे का कार्य
Next Article ऊना में बीजेपी के सभी मोर्चों के पदाधिकारी की हुई अहम मीटिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?