बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर में सत्याग्रह किया। जिसमें विशेष रुप से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने शिरकत की । इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा है कि केंद्र में स्थित भाजपा सरकार की तानाशाही लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री सहित अन्य लोग आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर डरे हुए हैं । सत्ता हाथ से छिड़कने को लेकर अब या लोग इस तरह डरे हुए हैं कि अपने विरोधियों पर बेवजह जहां केस बनाए जा रहे हैं। वहीं इसके अलावा सरकारी तंत्र का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि देश प्रदेश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से भलीभांति अवगत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कुछ समेत कुछ दिन पहले भाजपा नेताओं के इशारे पर पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह नहीं समझे कि कांग्रेस का है या आंदोलन सत्याग्रह तक ही सिमटा हुआ है। बल्कि आगामी दिनों में या आंदोलन सड़कों पर भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में है। वही केंद्रीय नेता अब अपनी हार लोकसभा में चुनावों में सामने देखकर बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एक कांग्रेस द्वारा इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा केंद्र सरकार की और भाजपा नेताओं की मनमानी तानाशाही किसी प्रकार भी सहन नहीं की जाएगी।
