संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जोरों शोरों से चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं। वही बात अगर नाभा वार्ड की कि जाए तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही। जोरों शोरों से चुनावी प्रचार है यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा के लिए किया जा रहा हैं। गुरुवार को सिमी नंदा के प्रचार में प्रभारी और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के साथ पूर्व उप महापौर शशि शेखर भी मैदान में उतरे।
इस दौरान सिमी नंदा ने कहा कि बीते पांच साल में उन्होंने नाभा वार्ड के विकास के लिए काम किया हैं।. इलाके में सभी रास्तों को पक्का किया गया हैं। इसके अलावा वार्ड के बच्चों के लिए टेनिस कोर्ट भी बनाया जा रहा हैं। वार्ड में पार्किंग बनाकर लोगों को सुविधा देने का काम किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें आगामी 5 साल पूरा किया जाएगा। सिमी नंदा ने कहा कि शिमला में जब पानी का संकट आया, तब भी वह लोगों के साथ खड़ी रही और कोरोना काल के दौरान भी लोगों को भरपूर साथ दिया हैं। वह आगे भी इसी तरह से वार्ड के लोगों के साथ मिलकर वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगी।
