नाहन/देवेन्द्र कुमार: डा. राजीव बिंदल ने कहा कि हम नाहन विधानसभा क्षेत्र में पांच सालों में हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रचार में जिस प्रकार के वायदे कर रही है उसे पूरा करने की न तो कांग्रेस की हैसियत है और ही उनकी मंशा है। बिंदल ने चुनाव प्रचार के दौरान सैनवाला मुबारिकपुर, रामपुर माजरी, धौलाकुंआ और मिश्रवाला पंचायतों में आयोजित चुनावी बैठकों को सम्बोधित किया।
बिंदल ने कहा कि हम नाहन क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए दिन रात खड़े हैं, बिना थके, बिना रूक कार्य कर रहे हैं। हमारे पांच साल के कार्यकाकाल का रिकार्ड रहा है, नाहन क्षेत्र की जनता को किसी भी काम के लिए शिमला नहीं जाना पड़ा। जनता के काम घर द्वार पर ही हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस सरकारों में जनता के जूत घिस जाते थे, शिमला नाहन दौड़ते-दौड़ते जनता हताश हो जाती थी। किन्तु हमने नाहन क्षेत्र की जनता को सभी प्रकार के कष्टों से दूर रखा।
