सोलन/योगेश शर्मा: कालका-शिमला एनएच पर पुलिस और विशेष टीम ने धर्मपुर और परवाणू 12.50 लाख रुपए नगदी बरामद की है। यह गाड़ियां बाहरी राज्य से हिमाचल की ओर आ रही थी। जांच के दौरान इन गाड़ियों से टीम को पैसा मिला है। इसमें पुलिस ने धर्मपुर-कसौली चौक में 500 के 500 नोट व 50 के 100 नोट बरामद किए है जबकि परवाणू में भी इसी प्रकार की करंसी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने धर्मपुर के समीप हरियाणा नंबर गाड़ियों को जांच के लिए रोका। जिसमें जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 7.50 लाख रुपये की नगदी पाई गई। जिसके बारे में जब गाड़ी चालक से पूछा गया तो वह संबंधित नगदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं टीटीआर परवाणू में पांच लाख रुपये गाड़ी से बरामद किए।
पुलिस ने नगदी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
