By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस शहजादों की पार्टी, एक तरफ गरीब मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े शहजादे-कंगना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस शहजादों की पार्टी, एक तरफ गरीब मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े शहजादे-कंगना
himachalpolitical

कांग्रेस शहजादों की पार्टी, एक तरफ गरीब मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े शहजादे-कंगना

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/03 at 5:54 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। जहां एक पक्ष में गरीब मोदी और योगी हैं.वहीं दूसरी ओर ये बिगड़े हुए शहजादे हैं।इनमें एक दिल्ली,दूसरा यूपी और तीसरा हिमाचल प्रदेश में है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी जिला के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के निहरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राजनीति विरासत में मिली है और भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लगाए आरोप

कंगना रनौत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस ना समझें और ना ही इनसे जूझें क्योंकि इनके पीछे बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय ताकतों का हाथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुष्टता किसी से छुपी नहीं है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी तंज कसते हुए कहा कि विक्रमादित्य अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। दोनों मां-बेटे को दौलत,राजघराने और पुश्तैनी राजनीतिक विरासत का घमंड है। उन्होंने कहा कि घमंड तो रावण का भी टूटा था और एक समय सबका घमंड टूटता है। इसका जबाब वे खुद नहीं बल्कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनके पक्ष में मतदान करके देगी। कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पोल खुलने से ये लोग भारतवर्ष और विश्व की नजर में गिर गए हैं। इनके पाप का पिटारा खुलने से पूरा विश्व हैरान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से पहले देश के मासूम लोगों पर आतंकी हमले होते थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ मीटिंग और फोटो खिंचवाते थे। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आंतकवादी खुले तौर पर आकर गोलाबारी से सैंकड़ों लोगों को मौ*त के घाट उतारकर वापिस चले जाते थे। आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर भी किया गए अत्या*चार किसी से छुपे नहीं है। इससे साथ कंगना रनौत ने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र सोझा बैहली, चरखड़ी, रोहांडा में भी चुनाव प्रचार किया। वहीं कंगना रनौत के साथ स्थानीय विधायक राकेश जंवाल और अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi BJP candidate kangana Ranaut
Chandrika May 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संसद में अनुराग ठाकुर हिमाचल के हितों की आवाज उठाने में रहे नाकाम -सतपाल रायजादा
Next Article नालागढ़ के खिल्लीयां पंचायत के लोग पानी की किल्लत से परेशान…बावड़ी से गंदा पानी पीने को मजबूर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नशे और अपराध पर सरकार का सख्त रुख

Ago

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?