सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-कांग्रेस पार्टी जो पहले झूठ बोलकर सत्ता में आई थी अब उन्हीं झूठी गारंटी को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का दिलासा देकर 2024 के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कांग्रेस सरकार कर रही है । यह बात बुधवार को सोलन प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कही है।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता यह सब समझ चुकी है, वह उनके झूठे इरादों और वादों पर विश्वास नहीं करेगी ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1500 का वादा प्रदेश की 22 लाख महिलाओं से किया था,रोजगार का वादा प्रदेश के युवाओं से किया था,प्रतिवर्ष गोबर खरीद,दूध खरीद की बात कर कर ग्रामीणों को धोखा दिया है। इन सारी गारंटीयों को पहले ही कैबिनेट में पारित करने का भरोसा जीत कर कांग्रेस सत्ता में आई थी,अगर उस समय चरणबद्ध कहा होता तो आज कांग्रेस सत्ता में नहीं होती, झूठ बोलकर सता हथियाने वाली कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि झूठ बोलकर सता हथियाने वाली कांग्रेस अब प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं कर सकती है,लेकिन झूठी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का दिलासा देकर कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास जरुर कर रही है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा घर-घर जाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इन झूठी गारंटी के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है ।समय समय पर इसको लेकर बैठकों का दौर भी मंडल स्तर पर किया जा रहा है।
