बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । बैठक में एसडीएम नालागढ़, आर एम हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़, एसएसपी बद्दी एवं अन्य अधिकारीयों ने भाग लिया और इस बैठक के दौरान कई अहम फैसले भी लिए गए।
सबसे पहले फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते लोगों को हो रही परेशानी और फोरलेन निर्माण कार्य में दिक्कत के चलते बद्दी के बस स्टैंड को स्थाई तौर पर बीबीएनडीडीए की पार्किंग में शिफ्ट एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। जिसके चलते लोकल आने जाने के लिए दो बसों का भी इंतजाम किया जाएगा ताकि लोगों को शहर में आने-जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दूसरी ओर साई रोड पर थ्री व्हीलर पहले की तरह चलते रहेंगे और उसके बाद बस स्टैंड स्थाई तौर पर शिफ्ट करने के लिए 2017 में ट्रक आपरेटर यूनियन के पास 32 बीघा जमीन हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाम करवा दी गई थी लेकिन पिछली सरकार ने उस पर कोई काम नहीं किया।जिसको लेकर सीपीएस राम कुमार ने उसे भी जल्द करवाने की बात कही है और उन्होंने कहा है कि बद्दी को सुंदर शहर बनाने के लिए वह कोशिश कर रहे हैं और आगामी दिनों में यह सपने को पूरा भी किया जाएगा।
