By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही-अनुराग सिंह ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही-अनुराग सिंह ठाकुर
himachalpolitical

नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही-अनुराग सिंह ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/30 at 4:39 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-:केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन में भाजपा सेक्टर प्रभारियों के बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के सेक्टर प्रभारियों के साथ चर्चा की गई । वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस व इंडीया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा ।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और इंडीया गठबंधन में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। जिसके चलते कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे बौखलाहट में बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा था कि भाजपा 2024 के चुनाव में जीत हासिल करती है, तो देश की स्थिति रशिया की तरह हो जाएगी ,जहां पर चुनावों की मात्र औपचारिकता होती है।वहीं ईडी की कार्यवाही से भाग रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ईडी की कार्यवाही के समक्ष जवाब देने से कतरा रहे हैं,जो की गंभीर विषय हैं । जिस पर कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी और इंडीया गठबंधन बोलने से बच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी लगातार भ्रष्टाचार किया था। अब लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करवा रही है। अनुराग ने कहा कि अगर आपने भ्रष्टाचार नहीं किया है,तो जांच में हिस्सा लेना चाहिए।

कांग्रेस द्वारा अग्नि वीर योजना के खिलाफ विरोध पर पलटवार

वहीं कांग्रेस द्वारा अग्नि वीर योजना के खिलाफ विरोध पर पलटवार करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी चुनाव में दी गई गारंटीयों को पूरा नहीं कर पा रही है। इस तरह के मुद्दे उछलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हैं। वहीं राहुल गांधी द्वारा यूजीसी और उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण को आरएसएस और भाजपा खत्म करने के ट्वीट पर पलटवार करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है और इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्रालय पहले ही स्पष्टीकरण अपना दे चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आत्म चिंतन करना चाहिए। इस तरह की अफवाहें फैलाने पर गुरेज करना चाहिए।

वहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर चुनाव में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के नाम की अटकलों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी उम्मीदवार तय नहीं हुआ है और अटकलों पर कोई बयान बाजी नहीं की जा सकती है।

TAGGED: Hamirpur Meeting of BJP sector in-charge in Nadaun
Chandrika January 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो जा सकती हैं हिमाचल से राज्यसभा – प्रतिभा सिंह
Next Article ज्वालाजी के अर्जुन ने रणजी ट्राफी में नाबाद शतक लगाकर झटके 4 विकेट… बेहतरीन प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?