ज्वालामुखी :कपिल शर्मा (TSN)-हिमाचल के किक्रेटर आलराउंडर खिलाडी अर्जुन ने दिल्ली में 26 जनवरी से 29 जनवरी तक चले टैस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है । 4 दिवसीय टैस्ट मैच में सौराष्ट्र की टीम के साथ खेलते हुए अर्जुन ने नाबाद 101 रन की शतकीय पारी के साथ ही बॉलिंग में 4 विकेट भी झटककर अपनी अहम भूमिका निभाई और रणजी ट्राफी पर टीम ने कब्जा किया ।
अर्जुन के आलराउंडर प्रदर्शन से उनके पैतृक घर ज्वालामुखी में खुशी की लहर है।अर्जुन के प्रशंसकों ने मां ज्वाला जी मंदिर में जाकर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्जुन ने वर्ष 2023-24 में भी मुश्ताक अली टी -20 ट्राफी और विजय हजारे रणजी ट्राफी में भी सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया। इस युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर लेफ्ट हैंड बैटसमैन अर्जुन ने वर्ष 2023-24 में अपनी आलराउंडर परफार्मेंस से सबको चौंका दिया। बात करें इस सीज़न के टूर्नामेंट की परफार्मेंस की तो अर्जुन ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुश्ताक अली टी 20 ट्राफी के सीज़न में 7 मैच खेले, जिसमें 8 विकेट लिए। विजय हजारे रणजी ट्राफी सीज़न में 13 विकेट हासिल किए,बल्ले से 128 रन बनाए। विजय हजारे ट्राफी में लेफ्ट आर्म स्पिनर के रुप में नोर्थ जोन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।
