संजीव महाजन,नूरपुर: भाजपा की ओर से अभी हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया हैं। बीजेपी की बोर से पार्टी की कमान डॉ. राजीव बिंदल को सौंपी गई हैं जिस पर सवाल कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे हैं। डॉ.राजीव बिंदल प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि
हिमाचल में भाजपा के डूबते जहाज़ की सरदारी डॉ. राजीव बिंदल को देने से पूर्व क्या भाजपा की ओर से पूर्व में दी गई सरदारी से निष्काषित बिंदल तमाम आरोपों से मुक्त हो चुके है ?
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बीजेपी से पूछा की क्या पूर्व में बिंदल के बतौर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष लगे तमाम दाग साफ़ हो चुके है ? सुदर्शन शर्मा ने कहा कि यह बीजेपी का आंतरिक मामला हैं,लेकिन पूर्व में प्रदेशाध्यक्ष के पद से किन कारणों से त्यागपत्र दिया था भाजपा की ओर से इसपर स्थिति स्पष्ट की जाए।
भाजपा आलाकमान की क्या मजबूरी हैं कि हिमाचल के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा को प्रतिनिधित्व देने में हमेशा अनदेखी की जाती हैं,इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश भाजपा में गुटबाज़ी चर्मसीमा पर हैं।
