बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: चुनावों के समय में कांग्रेस की नौकरियों की गारंटियां एक मात्र लोगों को भ्रमित करना है। कांग्रेस चुनावों के समय आते अपनी नकली गारंटियां सामने लाकर खड़ा कर देती है। लेकिन इस बार जनता पूरी तरह से जागरूक है और चुनावों में नतीजे कांग्रेस की गारंटियों का जवाब देगी। यह बात बिलासपुर में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने प्रेसवार्ता करते हुए कही।
चंदेल ने कहा कि कांग्रेस ओपीएस की बात कह रही है, लेकिन वह कांग्रेस से यह बात पूछना चाहते है कि छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस ने किस कर्मचारी को OPS दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में इन दिनों लोगों के घरों में जाकर फॉर्म भरवा रहे है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार आते ही लोगों को नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस हरकत से कांग्रेस पूरे प्रदेश में हंसी का पात्र बन रहे है।
