मंजूर पठान,चंबा: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी ने मंगलवार को स्थानीय सिविल हॉस्पिटल डलहौज़ी का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को जांचा वहीं सिविल हॉस्पिटल में दाखिल हुए मरीज़ो को हॉस्पिटल प्रबंधन के ज़रिए कंबल बांटे। उन्होंने हॉस्पिटल के सभी वार्डों में जा कर वहां दाखिल मरीजों का हाल चाल पूछा और उनको फल,जूस आदि भी वितरित किए।
आशा कुमारी के सिविल हॉस्पिटल पहुंचने पर एस.एम.ओ डॉ. विपिन ठाकुर ओर उनके स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आशा कुमारी ने कहा कि मकर सक्रांति के पर्व को लेकर सिविल हॉस्पिटल में दाखिल मरीजों को कंबल ओर फ्रूट जूस आदि वितरित किए।
उन्होंने कहा कि रविवार की छुट्टी होने के कारण इन्हें आज वितरित किया गया। उन्होंने कहा इसके साथ साथ उन्होंने हॉस्पिटल का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि डलहौज़ी हॉस्पिटल ने कई अवार्ड भी जीते हैं। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से इस हॉस्पिटल की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक शवगृह ,पार्किंग ओर कैंटीन की जल्द व्यवस्था की जाएगी। वहीं सेंट्रल हीटिंग के अधूरे कार्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इस हॉस्पिटल में उत्तम सुविधाएं प्रदान करने के सपने को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती हैं वह करके दिखाती हैं, जिसका उदाहरण ओ पी एस को बहाल करना हैं। ऐसे ही इस हॉस्पिटल में भी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एस.एम.ओ डॉ.विपिन ठाकुर,रवि नंदिनी ,तिलक राज कपूर ,पार्षद ज्योति कोड़ा बिशन लाल,प्रेम दीप कौड़ा , दीपक गंडोत्रा,राकेश चोभियाल ,व्यास देव विजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
