शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा अब यह है कि इस सियासत का मुख्यमंत्री कौन होगा।
इसी के सिलसिले में आज यानि शुक्रवार को कांग्रेस ने शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार इस पद की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं।
