नीरज डोगरा, शिमला : प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी प्रचार जोरो शोरों से चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश में चुनावी प्रचार प्रसार की कमान संभाल ली हैं और चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शिमला के माल रोड, लोअर बाजार में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा के समर्थन में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर इस दौरान जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी को सीमेंटेड और लोहे की सिटी करार दिया साथ ही शहर में बनाए गए ओवरब्रिज को नशे का अड्डा बताया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि शिमला शहर में पिछले 15 सालों से भाजपा के विधायक है लेकिन शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। शहरवासियों को ना तो समय पर पानी मिलता है और ना ही यहां पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल पाया है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम करवाए जा रहे हैं उसे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। यही नहीं सरकार ने एनजीटी को जो शिमला डेवेलपमेंट प्लान भेजा है लेकिन एनजीटी ने उस पर रोक लगा देती है।
उन्होंने कहा कि इस बार शहर की जनता कांग्रेस के साथ है और मन बना चुकी है कि इस भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है ओर शिमला शहरी से इस बार हरीश जनारथा जीत दर्ज करेगे।शहर में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और हरीश जनारथा के साथ प्रचार में जुटे हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कांग्रेस के विकास कार्यों का विरोध करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर को अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर ना फोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि वह ऊना से हमीरपुर के बीच रेल चलाने के लिए केवल 1000 का बजट दिलवाकर जनता का मजाक उड़ा और अब आंसू किसके निकल रहे हैं और क्यों निकल रहे है ओर जयराम ठाकुर को वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं मानते ।
जयराम ठाकुर को मानिए नेता और भावी मुख्यमंत्री
अलका लांबा ने कहा कि जब आप ही मुख्यमंत्री को आप मुख्यमंत्री नहीं मान रहे तो उन्हें कमजोर कांग्रेस नहीं आप कर रहे हो, लेकिन यह सच्चाई है कि जयराम ठाकुर से ज्यादा कमजोर मुख्यमंत्री देश में कहीं नहीं होगा। कठपुतली मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारों पर काम करते रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक रिमोट कंट्रोल है जिसका कंट्रोल दिल्ली में है और इस रिमोट कंट्रोल की बैटरी का नाम है जयराम ठाकुर है और यह बैटरी अब कमजोर हो चुकी है ओर रिमोट बंद हो गया है।
