नाहन/देवेन्द्र कुमार: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व रेणुका सीट से उम्मीदवार विनय कुमार ने जयराम सरकार पर रेणुका विस की अनदेखी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुए जबकि यहां भाजपा विकास के दावे कर रही है। मीडिया से बात करते हुए पार्टी के उम्मीदवार विनय कुमार ने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री खुद 5 साल हवा में उड़ते रहे। उसी तरह विकास भी सिर्फ हवा हवाई रहा और जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के दौरान भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिससे यह तय है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
विनय कुमार ने कहा कि बांध विस्थापितों की मांगों को लेकर जयराम सरकार गंभीर नहीं रही और यही करने की उनकी कई मांगे लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि रेणुका जी बांध विस्थापितों के पुनर्स्थापन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और विस्थापितों को अभी से चिंता सता रही है। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बांध विस्थापितों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
