By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस पार्टी एटीएम तो भाजपा करती है पेटीएम का काम: संबित पात्रा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > कांग्रेस पार्टी एटीएम तो भाजपा करती है पेटीएम का काम: संबित पात्रा
electionhimachalpoliticalpolitical

कांग्रेस पार्टी एटीएम तो भाजपा करती है पेटीएम का काम: संबित पात्रा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/30 at 6:23 PM
Share

राहुल चावला , कांगड़ा: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने आज चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रदेश भर के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने अपने केंद्र और प्रदेश के शीर्ष नेताओं को चुनावी प्रचार-प्रसार में उतारा और अपने प्रत्याशियों के लिए प्रदेश की जनता से भरपूर समर्थन देने की अपील की। जिला कांगड़ा में भी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पहुंचे। कांगड़ा के सहौड़ा में अपनी मौजूदगी उन्होंने दर्ज करवाई और यहां की स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए।

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एटीएम का काम करती है और भाजपा पेटीएम का। इन दोनों वाक्यों का अर्थ समझाते हुए पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की जहां भी सरकार या विधायक बनते हैं वहां के क्षेत्र को ये लोग एटीएम मशीन समझ लेते है। वहां का समूचा धन इकट्ठा करके फिर दस जनपथ में गांधी परिवार के पास जमा करवाते जाते है, जबकि भाजपा पेटीएम का काम करती है। पेटीएम यानी प्रगति, तरक्की और मेहनत। भाजपा मेहनत करके देश की प्रगति और तरक्की कर रही है। संबित पात्रा ने कहा कि आज देवभूमि में आकर कांग्रेस की पोल पट्टी नहीं खोली तो फिर मेरा नाम भी संबित पात्रा नहीं।

उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी खोज यात्रा पर निकले हुए हैं कि कौन सी स्टेट में उनके थोड़े से विधायक बनें और वहां एटीएम मशीन स्थापित की जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है।

स्थानीय मुद्दों पर संबित पात्रा ने नहीं कि बात

संबित पात्रा ने कांगड़ा के एक भी स्थानीय मुद्दे पर बात किए बगैर अपने समूचे भाषण में जेएनयू के नारों, राम मंदिर और प्रधानमंत्री मोदी की नीयत और नीतियों पर फ़ोकस रखा। उन्होंने कहा कि हिमाचल का विशेष पैकेज कांग्रेस ने खत्म कर दिया था मगर केंद्र की मोदी सरकार ने उसे फिर से बहाल किया इसलिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक बार फिर हिमाचल में रिपीट होगी।

admin October 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1 कोरोना के चलते दो वर्षों बाद आयोजित हुआ राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव, उपायुक्त किन्नौर ने किया शुभारंभ
Next Article शिमला में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वनथी श्रीनिवास ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान,गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?