नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने बाबा हरदीप सिंह को टिकट दे दिया है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है, जो कि बाबा हरदीप सिंह के मुताबिक आज रात को जारी हो जाएगी। इसी के चलते नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर बाबा हरदीप सिंह का उनके कार्यकर्ताओं द्वारा पहली बार टिकट मिलने के बाद नालागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बाबा हरदीप सिंह का फूल मालाएं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता बावा हरदीप सिंह ने जहां पार्टी कांग्रेसी टिकट देने का दावा जताया है। वहीं पार्टी हाईकमान का भी वह धन्यवाद अदा करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर हरदीप सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश का सबसे निकम्मा सीएम रहा है और नालागढ़ में विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। वहीं सीएम मात्र नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दो बार ही दौरा कर पाए हैं। उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखविंदर सिंह राणा पर भी हमला बोलते हुए कहा है कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लखविंदर सिंह राणा को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था। वह कांग्रेस पार्टी से जीते भी थे , लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दलबदलू नेताओं को इस विधानसभा चुनावों में जनता जवाब देगी।
भारी बहुमत से नालागढ़ से जीतने का दावा
बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि 2012 से लेकर 2017 तक हुए विकास कार्य को लेकर वह जनता के बीच में जाएंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे उन्होंने दावा किया है कि भारी बहुमत से नालागढ़ से वह जीत दर्ज करेंगे। और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान आधा करेंगे।
