By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनावों के समय शराब, नकदी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों पर रोक लगाने के आदेश जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > चुनावों के समय शराब, नकदी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों पर रोक लगाने के आदेश जारी
Uncategorized

चुनावों के समय शराब, नकदी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों पर रोक लगाने के आदेश जारी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/18 at 6:40 PM
Share

मंजूर पठान,चंबा: चुनाव प्रक्रिया के दौरान ज़िला में शराब, नकदी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष प्राथमिकता रखने के निर्देश जारी किए गए है। यह निर्देश विधानसभा निर्वाचन 2022 को लेकर ज़िला में पारदर्शी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया सुनिश्चित बनाने के लिए व्यय पर्यवेक्षक सरदेंदु कुमार पांडे और स्वाति रतना ने पुलिस विभाग,आबकारी एवं कराधान और आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की बैठक में जारी किए।

बैठक में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यय पर्यवेक्षकों ने यह निर्देश भी दिए कि संबंधित विभागों के अधिकार क्षेत्रों में अधिकारियों की ओर से गत चुनावों के आधार और पिछले 6 माह के दौरान शराब, नकदी और नारकोटिक्स से संबंधित मामलों के डाटा को कार्य योजना का हिस्सा भी बनाया जाए ।

उन्होंने उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी से गत एक माह के दौरान शराब की बिक्री का अंकेक्षण करने को कहा ।उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ज़िला में शराब बिक्री से संबंधित सूचना को प्रतिदिन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को उपलब्ध करवाई जाए । उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेवारी सुनिश्चित रहती है, ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना सुनिश्चित बनाया जाए ।

बैठक में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने व्यय पर्यवेक्षक सरदेंदु कुमार पांडे और स्वाति रतना का स्वागत करते हुए ज़िला और विधानसभा क्षेत्र बार किए गए विभिन्न कार्यों का ब्यौरा रखा। उन्होंने यह भी बताया कि आयकर से संबंधित मामलों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001808089 जारी किया गया है ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के साथ लगते 4 अंतरराज्यीय नाकों में उचित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है । इसके साथ विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में उचित मात्रा में पुलिस बल को तैनात करने व्यवस्था की गई है ।बैठक में कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की ।

बैठक में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी कंवर शाह देव कटोच, आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निशांत ठाकुर ,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल, तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र प्रताप सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: elections, Liquor
admin October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने बावा हरदीप सिंह को दिया टिकट
Next Article Election कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने छात्र राजनीति से की अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

प्रदेश सरकार 8 अक्तूबर से पांगी में प्राकृतिक जौ की खरीद शुरू करेगी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?