By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यूकां अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का लगाया आरोप..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यूकां अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का लगाया आरोप..
himachalpolitical

यूकां अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का लगाया आरोप..

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/22 at 6:39 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनाव के वक्त विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया है.शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. इस दौरान निगम भंडारी ने केंद्र सरकार पर इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने का भी आरोप लगाया.

इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से विज्ञापनों का चल रहा खेल

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को दबाने का काम कर रही है.इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा ने अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया. निगम भंडारी ने कहा कि देशभर में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है.ऐसे में बीते कल केंद्र की भाजपा सरकार ने विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज करने का काम किया.उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है.केंद्र सरकार ने दूसरी बार युवा कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के अकाउंट फ्रीज कर दिए. निगम भंडारी ने कहा कि देश में पहले ही इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला भी गरमाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है. भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अपराधीक खेल खेल रही है.निगम भंडारी ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार को सामने लाने में सुप्रीम कोर्ट ने अहम भूमिका निभाई है.ऐसे में युवा कांग्रेस उनका धन्यवाद करती है.निगम भंडारी ने कहा कि देश में आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है युवाओं को रोजगार नहीं है.ऐसे में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से विज्ञापनों का खेल चल रहा है.निगम ने कहा की पूरे सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार में झोंकने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है.केन्द्र सरकार को हफ्ता वसूली सरकार की संज्ञा देते हुए निगम ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ED CBI जैसी एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दलों के नेताओं को डराने धमकाने का काम कर रही है युवा कांग्रेस इसका पूरी तरह से विरोध करतीहै.

चुनाव में कांग्रेस के युवा नेताओं को भी दिया जाए टिकट

वहीं चुनाव में युवा कांग्रेस नेताओं को उम्मीदवारी देने को लेकर निगम भंडारी ने कहा की प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव हो बीते लोकसभा के उपचुनाव या वर्तमान लोकसभा के आम चुनाव युवा कांग्रेस के नेताओं ने भी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने भी उन्होंने प्रदेश में युवा कांग्रेस के लोगों को चुनाव में मौका देने के विषय में बात की है.निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भी युवा कांग्रेस के नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है.ऐसे में पार्टी शेयर्स नेतृत्व जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाती है युवा कांग्रेस उसके साथ खड़ी है.

TAGGED: Shimla youth congress President
Chandrika March 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्यपाल करेंगे राष्ट्रीय सुजानपुर होली उत्सव का शुभारंभ… सांस्कृतिक संध्या में लखविंदर वडाली और सितेंद्र सरताज करेंगे परफॉर्म
Next Article कांगड़ा एयरपोर्ट की पेसेंजर ग्रोथ बढी..हवाई यात्रियों की संख्या के चलते टर्मिनल बिल्डिंग पड़ने लगी छोटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?