By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दसलेहड़ा में श्रमदान कर जताया आक्रोश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दसलेहड़ा में श्रमदान कर जताया आक्रोश
himachalNews

मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दसलेहड़ा में श्रमदान कर जताया आक्रोश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/28 at 8:56 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:मनरेगा बचाओ अभियान के तहत झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसलेहड़ा में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की तरह श्रमदान कर मनरेगा से जुड़े कथित बदलावों का विरोध जताया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
इस कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ अभियान के जिला समन्वयक मदन चौधरी और ब्लॉक समन्वयक रिपना कलसाइक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने की। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला समन्वयक मदन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किया गया बदलाव महात्मा गांधी के विचारों और मजदूरों के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूर वर्ग के हक को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना में किए गए बदलाव मजदूर विरोधी हैं और इससे गरीब वर्ग पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है।
विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर मनरेगा से जुड़े मुद्दों और उसके दुष्परिणामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां मजदूरों के हितों के विपरीत हैं।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि मनरेगा मजदूरों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
TAGGED: Bilaspur congress protest
Chandrika January 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एसआईआर से लोकतंत्र होगा और सशक्त, घुसपैठियों को वोट का अधिकार देश से विश्वासघात : डॉ. राजीव बिंदल
Next Article नाबार्ड का बड़ा ऐलान: वित्त वर्ष 2026-27 में हिमाचल को 45,809 करोड़ का ऋण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?