राहुल चावला, धर्मशाला: राहुल गांधी की संसद सदस्या को रद्द किए जाने को लेकर सोमवार को धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को तुरंत बहाल करने की मांग की।
इस मौके पर कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष करण सिंह पठानिया व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुनीत मल्ली ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी संसद में गांधी के सवालों से भाग रहे हैं। राहुल गांधी ने केवल संसद में अदानी को दिए गए 20 हजार करोड़ रुपए को लेकर प्रश्न किया था, जिसको लेकर केंद्र की सरकार तिलमिला उठी। उन्होंने कहा कि आखिर नरेंद्र मोदी व अदानी का अपना क्या रिश्ता है या देश की जनता जानना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से देश में लूट मची हुई हैं। केंद्र की सरकार अमीरों को संरक्षण देने में लगी हुई हैं। कई लोग देश का करोड़ों पैसा लेकर विदेशों में भाग गए है, जिनके खिलाफ केंद्र की सरकार कोई कदम नहीं उठा सकी हैं। उन्होंने कहा कि क्या चोर को चोर बोलना गलत हैं। नरेंद्र मोदी की तानाशाही अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों अब केंद्र की तानाशाही सरकार का अंत होने वाला हैं। पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत हैं। अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया हैं।
उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कोई नहीं। पुनीत मल्ली ने कहा कि यह जल्दबाजी में लिया गया फैंसला हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को बताना होगा क्यों सारे टेंडर अदानी ग्रुन को दिए गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब संसद में अपने प्रश्नों को रखा तो उन्हे वहां से हटा दिया गया। जब राहुल गांधी संसद में बोलने लगे तो उनके माईक को बंद कर दिया गया। यह तानाशाही नहीं है तो और क्या हैं। उन्होंने कहा कि केंद सरकार ने देश का पैसा चोरों के हवाले कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के गरीबों को हटाया जा रहा हैं ओर अमीरों पर बैकों का पैसा नौछावर किया जा रहा हैं।
