संजीव महाजन,नूरपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से अपना विरोध जताया जा रहा है प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी जहां रोष रैलियां निकाल रही है त वहीं जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। सोमवार को नूरपुर के कस्बा जसूर में नूरपूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा मिंटू की अध्यक्षता में कांग्रेस नूरपुर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूर्व में रहे कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में रोष रैली व धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रर्दशन के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू ने कहा पूर्व में रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किए जाने को लेकर को हमने आज रोष रैली और प्रदर्शन किया गया हैं। पहले सदस्यता जो रद्द हुई वह किसी ना किसी कारणों को लेकर होती रही है पर इस बार षड्यंत्र किया गया इसलिए हम उसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश महाजन ने कहा कि मोदी सरकार की जो ग़लत नितियां है वह जो अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस प्रदर्शन व रोष रैली कर रही हैं। आज तो एक ट्रेलर है अगर इसको लेकर को सही निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेवारी भाजपा की होगी ।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा कि यह जो प्रजातंत्र की हत्या के लिए मोदी सरकार ने षड्यंत्र रचा है उसको लेकर देश के कौन-कौन में विरोध प्रदर्शन प्रकट किया जा रहा हैं। यह प्रजातंत्र की हत्या हैं यह इतिहास में पहली बार हुआ हैं। कांग्रेस पार्टी की इसको लेकर यह नीति रहेगी कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह पता दिया है कि मैं पार्लियामेंट में चाहे अंदर रहूं या बाहर रहूं जो मेरा इरादा हैं उसे कभी नहीं बदलूंगा। यह जो माफी के लिए जो मुझे मजबूर कर रहे हैं यह मैं कभी नहीं करूंगा। यह जो किया गया यह बीस करोड़ रुपए की इंट्री अडानी को दी गई है उसे पूछे जाने पर की जा रही है क्या यह पूछना गुनाह हैं।
