राकेश,ऊना (TSN): नए गठबंधन की ओर से सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर ह+मला बोला हैं। रविवार को हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का ऊना पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ऊना पहुंचने पर मीडिया से रूबरू होते हुए राजीव बिंदल ने कहा की गठबंधन के नेताओं की ओर से सनातन धर्म को खत्म किए जाने जैसे बयान देना सही नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी इस पर अपना रुख स्पष्ट करें।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म था है और रहेगा और जो लोग सनातन धर्म को निप+टाने को बात करते है बह स्वयं नि+पट जाएंगे। उन्होंने कहा की एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर के दाम कम कर महंगाई को कम करने का प्रयास किया हैं। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से बिजली के दामों में वृद्धि और डिपो में महंगा राशन देने से महंगाई को बढ़ावा दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार जी 20 सम्मेलन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जी-20 सम्मेलन करवाए जाने से भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा हैं। दुनिया भारत की शक्ति और क्षमता को देख रही हैं।
