मंजूर पठान,चंबा(TSN): प्रदेश में इस समय बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही हैं। प्रदेश का कोई भी किसी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां लोग इस समस्या से दो चार ना हो रहे हो। चंबा जिला में भी यह समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। सड़कों पर जगह-जगह बेसहारा पशु घूमते हुए दिखाई देते हैं। यह बेसहारा पशु जहां लोगों की फसलों को उजाड़ रहे हैं तो वहीं इनकी वजह से यातायात भी बाधित हो रहा हैं। यह पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं और खुद भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
चंबा में भी बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन इस दिशा में नगर परिषद चंबा एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर बेहतरीन दिशा में काम कर रही हैं। चंबा मुख्यालय के साथ भगोत नामक स्थान पर नगर परिषद की ओर से एक गौसदन बनाया गया हैं, जहां पर इस संस्था के लोग मिलकर गौ माता की सेवा कर रहे हैं। यहां पर गौसदन में करीब 65 गाय की दिन रात सेवा की जा रही हैं। जहां इन गाय को चारे की व्यवस्था की जाती है वहीं इनके रखरखाव व स्वास्थ्य की भी निरंतर जांच की जाती हैं।
इस संस्था की ओर आए अब एक सेट बनाया जा रहा है जहां पर शहर में घूमती बेसहारा गायों को आश्रय दिया जाएगा ओर उनका भी संरक्षण किया जाएगा। इस गौ सदन में करीब 6 कर्मचारी तैनात हैं जो दिन-रात इन बेसहारा पशुओं की देखभाल कर रहे हैं। यहां सेवा कर रही महिलाओं ने बताया कि गौसदन में 60 के करीब गाय हैं जिनकी वह दिन रात सेवा कर रही हैं।
उन्होंने कहा की नगर परिषद की ओर से उन्हें तैनात किया गया हैं। साथ ही कुछ कर्मचारी गौ माता सेवा संगठन चंबा की ओर से तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह इन्हें खुले में छोड़ दिया जाता हैं। बाद में साफ सफाई के बाद दोपहर को इन्हें फिर से गौर सदन में चारे के लिए बांध दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चिकित्सक यहां पर आते हैं उनके स्वास्थ्य जांच भी करते हैं।
