हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-सांसद अनुराग ठाकुर और उनकी पार्टी देश में लगातार जातीय गणना का विरोध कर रही है. अगर ऐसा है तो अनुराग ठाकुर अपने नाम के आगे अनुराग धूमल की जगह अनुराग ठाकुर का सरनेम क्यों लगाते हैं उनके पिता अपने नाम के आगे धूमल लिखते हैं। यह दोहरी मानसिकता लोगों को समझनी पड़ेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। हमीरपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने संसद में भाजपा नेताओं सहित हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय करार दिया।
अनुराग लोकप्रियता पाने के लिए आए दिन विवादित बयान देते हैं :कौशल
प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के पिछले दो कार्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष न होने के चलते मनमानी कर रहे थे मगर अब विपक्ष के नेता आम जनता के हित के प्रश्नों को उठा रहे हैं जिसका जवाब देने में असमर्थ भाजपा नेता बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल में अनुराग ठाकुर का समर्थन करने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री को भी अशोभनीय व्यानबाजी करना अच्छा लगता है जो देश को शर्मसार करने वाला है ।भाजपा जातीय गणना का विरोध क्यों कर रही है राहुल गांधी संसद में साफ कह चुके हैं कि जातीय गणना होकर रहेगी पार्टी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी। कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर का व्यवहार संसद में सबके सामने है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह ना मिल पाने के कारण उनके अंदर जो निराशा है वह साफ दिख रही है और लोकप्रियता पाने के लिए वह आए दिन विवादित बयान देते हैं.
हिम्केयर योजना के बंद होने पर कमेटी गठित, समय आने पर सरकार देगी जवाब
वहीं प्रदेश में हिम्केयर योजना के बंद करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत विभिन्न संस्थाओं के द्वारा इसके दुरुपयोग की शिकायतें आने के बाद सरकार ने इस पर एक कमेटी गठित की है जो आने वाले समय में इस पर जवाब देगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सरकारी स्वास्थ्य संस्थाएं मरीज को सुविधा प्रदान करने में सक्षम है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है
