बीबीएन/जगत सिंह- कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरदीप सिंह बावा ने नालागढ़ में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।जिसकी अध्यक्षता नालागढ़ कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष हुस्न चंद ठाकुर ने की।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरदीप सिंह बावा ने साफ़ तौर पर कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है । ऐसे में नालागढ़ में विकास कार्य करवाए जांएगे, जो भी उनके पास अपनी समस्या लेकर आएगा वह उनकी समस्या का हल करवाएंगे।
हरदीप सिंह बावा ने मौजूदा विधायक केएल ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि केएल ठाकुर बीजेपी से अलग होकर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े है और अपने को असली बीजेपी वाला बता रहे हैं।हरदीप सिंह बावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर केएल ठाकुर एसोसियेट मेम्बर बनने की कोशिश कर रहे है तो उनका कांग्रेस में स्वागत है। उन्होंने 5 साल बीजेपी से काम करवाकर बीजेपी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा अब ऐसा ना हो कि 5 साल कांग्रेस से काम करवा कर बाद में बीजेपी के पास चले जाए, अगर वह कांग्रेस से काम करवायेंगे तो उन्हें कांग्रेस पार्टी के गुणगान भी करने पड़ेंगे।
