मंजूर पठान, चंबा: चंबा के विकास को कांग्रेस की सरकार आगे लेकर जाएगी। चंबा जिला में मेडिकल कॉलेज और कई अन्य मुद्दे हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार जल्द पूरा करेगी और स्टाफ को कमी सहित बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कांग्रेस की सरकार यहां मुहैया करवाएगी। यह बात चंबा सदर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैय्यर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की अभी तो कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज़ हुई ही हैं, लेकिन भाजपा को अपनी हार बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा को हार बर्दशशत करना सीखने की सलाह दी हैं। उन्होंने कहा की चंबा जिला की सदर विधान सभा सीट पर पंद्रह सालों के बाद कांग्रेस की वापसी हुई हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार हर मुद्दे को गंभरिता से लेकर उनका समाधान भी करेगी।
नीरज नैयर ने बताया की भाजपा के पूर्व विधायक हार्ड भाषा में बात कर रहे थे की पिछले चालीस सालों में इतना विकास नहीं हुआ जितना पिछले पांच सालों में हुआ हैं। इस पर जवाब देते हुए चंबा सदर कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर ने कहा की में उन्हें सिर्फ इतना कहूंगा की साहब यह जनता है ये सब जानती है।
