सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-शनिवार को सोलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे तीन निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा पर तंज कसा गया।उन्होंने कहा कि यह तीन निर्दलीय विधायक आने वाले समय में अपने उपचुनाव में हार का सामना करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने इन तीनों निर्दलीय विधायकों से 10 अप्रैल तक का जवाब मांगा है लेकिन बीजेपी इन लोगों को गुमराह कर रही है।
जेठी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अंदर नैतिकता नहीं बची है, वे इन नेताओं पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है।कुशल जेठी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अलग-अलग जगह पर जाकर भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।उन्होंने कहा कि आज जो तीन निर्दलीय विधायक विधानसभा के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं,उन्हें भाजपा द्वारा गुमराह किया गया है लेकिन यह तीनों ही विधायक आने वाले समय में अपने ही उपचुनाव में हार का सामना करेंगे।उन्होंने कहा कि हाल ही में घोषित हुए 6 उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करने वाली है और यदि तीन उपचुनाव निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मंजूर करने के बाद होते हैं तो वहां पर भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
