राकेश,ऊना(TSN): जिला ऊना के मेहतपुर के साथ लगते एक गांव में कई फीट लंबा अजगर देखे जाने की सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर दामिनी ने बहादुरी दिखाई। दामिनी मौके पर पहुंची ओर वहां पहुंच कर उसने क़ई फीट लंबे अज़गर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
इस अजगर ने एक बिल्ली को शिकार बनाया हुआ था और लोग उससे काफी भयभीत हो रहे हैं। दामिनी ने जान हथेली पर रखकर भारी भरकम खतरनाक अजगर को पकड़ा और उसे बैग में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने की बात कही। दामिनी के मुताबिक यह अजगर काफी खतरनाक है और काफी लंबा हैं। लोगों की ओर से इसकी सूचना दिए जाने के बाद दामिनी ने इसे पकड़ा हैं। भारी भरकम अजगर के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है और वह दामिनी का आभार प्रकट कर रहे हैं।
