संजीव महाजन,नूरपुर: कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है ऐसे बजट को जहां कांग्रेस प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित का बजट बता रही हैं तो वहीं भाजपा इस बजट को गुमराह करने वाला बजट करार दे रही हैं। वहीं बजट को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा का मानना हैं कि यह बजट विघटन आर्थिक दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के तमाम क्षेत्र व तमाम वर्ग के हित में पेश किया गया बजट हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा की हिमाचल के इतिहास में यह बहुत ही संतोषजनक बजट पेश किया गया हैं,जिसमें गरीब, मज़दूर से लेकर किसान, बाग़वान,,दुकानदार,सरकारी कर्मचारी,निजी संस्थानों को पुख़्ता रखने हेतु व युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए योजनायों के माध्यम से ध्यान में रखते हुए एक हितकारी बजट बताया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की ओर से हिमाचल राज्य को ग्रीन राज्य ,पर्यटन राज्य की दृष्टि से आजतक का सर्वाधिक बजट का प्रावधान किया गया हैं। प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े ज़िला कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि में अपनी दूरगामी सूजबूझ का परिचय देते हुए ज़िला कांगड़ा को देहरा तहसील के बनखंडी में क़रीब तीन सौ करोड़ का चिड़ियाघर का प्रावधान करके ज़िला कांगड़ा को विश्व पटल पर पर्यटन जगत में उभारने का एक प्रशंसनीय कदम बताया। आर्थिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दृष्टि का बजट बताते हुए सुदर्शन शर्मा ने इसे गरीब का बजट बताया।
