मंजूर पठान, चंबा। प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर जिला चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह के प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित कर स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है और प्रदेश की जनता उन्हें हमेशा सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करती रहेगी।
