बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सदर विस क्षेत्र से संबधित युवा नेता एवं नवनियुक्त कॉआपरेटिव बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नौणी चौक से शहर तक रोड शो भी निकाला।
वहीं, सर्किट हाऊस सहित अन्य जगह पर स्वागत किया गया। इस दौरान बिलासपुर पहुंचने पर नवनियुक्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से एक गरीब परिवार के व्यक्ति को यह पद दिया गया है। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सदर विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाए। ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
