मंडी : परी शर्मा – हिमाचल के मंडी जिले में देव शक्ति को समर्पित महाशिवरात्रि 18 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। स्वयंभू शिवलिंगम बाबा भूतनाथ मंदिर की पावन नगरी छोटी काशी मंडी में इसकी तैयारियां शनिवार से शुरू हो गई हैं।
बाबा भूतनाथ का सजा सुंदर घृतमंडल
20 जनवरी को तारारात्रि से ही शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है । आज से ही बाबा भूतनाथ का सुंदर घृतमंडल सजा। शुद्ध मक्खन से शिवलिंग को घृत कंबल चढेगा और महाशिवरात्रि तक भोले बाबा इसी स्वरूप में भक्तजनों को दर्शन देंगे। मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा है कि तारारात्रि से बाबा भूतनाथ के श्रृंगार हर महादेव की परंपरा रही है इसके लिए शुद्ध मक्खन एकत्र किया जा रहा है और सृष्टि के सृजनहार भगवान शिव ही ऐसे देवता हैं, जो भक्तों पर सबसे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन बाबा भूतनाथ मंदिर इटाहिया शिवलिंग के स्वरूप में श्रृंगार किया गया, जिसके र्दशन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।
