सोलन : योगेश शर्मा – लगातार बढ़ते हुए कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है । जिला के सबसे बड़े अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है और अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी पर अस्पताल प्रशासन द्वारा लगाई गई है कि यदि कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता है तो उसे इसके प्रति उन्हें जागरूक किया जाए।
अस्पताल के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने कहा कि पिछले दो महीनों पहले से इसी एडवाइजरी के तहत अस्पताल में कार्य किया जा रहा है । अस्पताल में मास्क लगाने के लिए लोगों को कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में फिर से बढ़ रहे कोरोना मामलो को लेकर उन्हें एडवाइजरी प्राप्त हुई है,जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बता दें कि जिला सोलन में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 61 मामले एक्टिव है , जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर उन पर नजर रख रहा है । रोजाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोरोना सैंपलिंग जिला में बढ़ा रहा है।
