हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-हमीरपुर ज़िला के सुजानपुर विधानसभा उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है । सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए चौकी कस्बे में युवा कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरुण ठाकुर की अगुवाई में एकत्रित हुए और बाइक व गाड़ियों की रैली निकली।इस अवसर पर युवाओं ने कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी भी की और कांग्रेस पार्टी से बगावत करने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के खिलाफ भी जमकर गुब्बार निकाला ।
टिकट की दावेदारी पर अरुण ठाकुर ने कहा ये
टिकट की दावेदारी पर अरुण ठाकुर ने कहा कि उनकी दावेदारी पार्टी की दावेदारी है और जो पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्देश देंगे उसका पालन किया जाएगा ।इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और सभी कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में जीत दिलवाने के लिए काम करेंगे । उन्होंने कहा कि पूरा जिला मुख्यमंत्री के साथ है और जिन लोगों ने मुख्यमंत्री का अपमान किया है उनके खिलाफ जनता में रोष है ।
राजेंद्र राणा ने दूसरी बार दिया हमीरपुर की जनता को धोखा
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए अरुण ठाकुर ने कहा कि राणा बताएं कि जिस भारतीय जनता पार्टी को वह गालियां देते थे और कांग्रेस पार्टी को अपनी मां कहते थे,उन्होंने क्यों सुजानपुर की जनता को धोखा दिया।उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा ने दूसरी बार हमीरपुर की जनता को धोखा दिया है । उन्होंने कहा कि पूर्व में सुजानपुर की जनता ने गलत निर्णय लिया था,लेकिन अब राजेंद्र राणा की अगवाई में हमीरपुर जिला के कुछ नेताओं ने गलत कदम उठाए हैं ।
अरुण ठाकुर ने सुजानपुर के विकास पर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि सुखविंदर सिंह ने हमेशा अपने विधायकों का मान सम्मान किया है और उनके द्वारा बताए गए सभी कार्यों को पूरा किया है।उन्होंने कहा कि खुद उनके द्वारा कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के विधायक से अनुमति लेने की बात की थी।उन्होंने कहा कि राजिंदर राणा ने आज तक सुजानपुर के युवाओं के लिए कोई काम नही किया और अब व्यक्तिगत लाभ लेने की लिए कार्यकर्ता और पार्टी को नुकसान पहुंचाया है जिसका जवाब चुनावो में जनता देंगी ।
