सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- बीजेपी के शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप आज एक दिवसीय सोलन दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा तो कर दी है लेकिन कहीं वह चुनावी गारंटीयों की तरह फेल न हो जाए।
सभी को समान राहत पैकेज दे प्रदेश सरकार
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार को सभी को एक समान राहत पैकेज देना चाहिए क्योंकि प्रदेश में जो आपदा आई है वह भाजपा या कांग्रेस को पूछ कर नहीं आई है ।आपदा से प्रभावित जितने भी लोग हैं सबको समान रूप से राहत पैकेज दिया जाए, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हो। अगर इस आपदा के समय में कांग्रेस बीजेपी सभी साथ मिलकर कार्य करेंगे, तभी प्रदेश आपदा से निपट सकेगा और जो प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की बात की है, उसे जल्द से जल्द प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों तक पहुंचाएं ताकि इस आपदा की घड़ी में जिन लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है, उन्हें थोड़ा राहत पैकेज तो मिल जाए।
.
