संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी हैं। अब सरकार बनने के बाद 21 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से धर्मशाला के जोरावर मैदान में कांग्रेस की सरकार बनने पर आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आभार रैली में कांगड़ा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सोलन के दाड़लाघाट और बिलासपुर के बरमाना में सीमेंट प्लांट बंद करने के मामले में सरकार विवाद को शांत करने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार विवाद को शांत करने के लिए काम कर रही हैं वऔर अगर स्तिथि में सुधार नहीं होता है तो सरकार वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनी को सात दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस भी जारी किया हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि सीमेंट की कमी की वजह विकास कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। सरकार इसके लिए दूसरे राज्यों से भी बात कर वैकल्पिक रास्ता तलाश करेगी। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों को सरकार तरजीह देगी। अगले पांच साल सरकारी विभाग इलैक्ट्रिक वाहनों की ही खरीद करेगी। चार्जिग स्टेशन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
