राहुल चावला, धर्मशाला: बीते दस दिनों से लापता जिस व्यक्ति बाकी तलाश धर्मशाला पुलिस को थी शनिवार को उस व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। लापता व्यक्ति का शव शव कैंट नाला में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी सेल चंबियाड़ा के रूप में हुई हैं जो बीते 10 दिनों से घर से लापता था।
वहीं अब राकेश कुमार के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। राकेश कुमार पिछले 10 दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। शनिवार को युवक का शव कैंट नाला में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
बता दे की 8 दिसंबर को राकेश कुमार का किसी से झगड़ा हो गया था, इसके बाद राकेश का कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे, कोई पता न चलने पर 13 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है जिसमें 8 दिसंबर को झड़प भी दिखाई दे रही हैं। उधर, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
