अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर ज़िला के पागल नाला में सुबह 7:30 बजे बारिश के चलते मलबा गिरा था जिसके चलते NH-5 8 घंटे अवरुद्ध रहा। इसके बाद NH-5 प्राधिकरण की ओर से सुबह से ही बड़ी बड़ी मशीनों की सहायता से मलबे को हटाने का काम किया गया, जिसके बाद करीब 3 बजकर 12 मिनट पर पागल नाला समीप NH-5 पूरी तरह बहाल किया गया हैं। एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही यहां शुरू हुई हैं।
NH-5 प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर सतीश जोशी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते पागल नाले मे मलबे के गिरने का सिलसिला जारी हैं, ऐसे में फिलहाल NH-5 प्राधिकरण की ओर से NH-5 को बहाल किया गया हैं और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई हैं,लेकिन अभी भी पागल नाला मे हल्का हल्का मलवा गिर रहा हैं। ऐसे मे लोग सावधानी से सफर करें ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
बता दें कि लगातार बारिश के चलते बागवानों व किसानों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं लेकिन ज़िला में घूमने आए पर्यटकों के लिए यह बारिश आफ़त बनकर सामने आ सकती हैं और जगह जगह बाढ़ व मलबा गिरने का खतरा बना हुआ हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी में 22 अप्रैल तक ज़िला में सावधानी बरतकर सफर करने का आग्रह किया हैं क्योंकि 22 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।
