By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भोरंज में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ तेज, पंचायत स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भोरंज में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ तेज, पंचायत स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान
himachalpolitical

भोरंज में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ तेज, पंचायत स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/21 at 5:42 PM
Share
Hamirpur,Arvind-:हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन अम्मन पंचायत में किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की,जबकि अभियान की संयोजकता भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. चंदन राणा ने निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि गरीबों, मजदूरों, किसानों और ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए जीवनयापन का मजबूत सहारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को चरणबद्ध तरीके से कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण वर्ग को सीधा नुकसान हो रहा है।सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा जैसे जनहितकारी कानून के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और इसे बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और मनरेगा को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ एकजुट हों।
वहीं, मनरेगा बचाओ संग्राम के भोरंज विधानसभा प्रभारी डॉ. चंदन राणा ने कहा कि चुनावों के दौरान “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाली सरकार सत्ता में आते ही गरीब-विरोधी, मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि गरीब वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।डॉ. राणा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो गांवों में रोजगार, आय और सम्मान प्रदान करती है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने देगी और इसके संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा मनरेगा के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
TAGGED: Hamirpur Congress's 'Save MNREGA Sangram'
Chandrika January 21, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश बेरोजगार कलाध्यापक सरकार से नाराज़, आश्वासनों के बावजूद मांगें लंबित होने का आरोप
Next Article गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी वॉटर व एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां: उपायुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

लोकल बस स्टैंड को शिफ्ट न करने की मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक सलाहकार से उठाए शहर के मुद्दे

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?