नाहन/देवेन्द्र कुमार – नाहन के बनोग धारक्यारी सड़क मार्ग का बरसो से रुका निर्माण कार्य शुरु हो गया है । बीच में करीब 100 मीटर सेना की भूमि आने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका हुआ था ।। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के करीब 3000 लोगों को फायदा मिलेगा। इससे पूर्व यहां रह रहे लोगों को मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए भी बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। वहीं बरसात के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने में भी बड़ी परेशानी होती थी।
बनोग धारक्यारी सड़क मार्ग का बरसो से रुका निर्माण कार्य शुरु
Leave a comment
Leave a comment
